बीएसके मॉडल स्कूल में बच्चों ने रचनात्मक राखियां बनाकर दिया भाई-बहन के प्रेम का संदेश
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित बीएसके मॉडल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी बनाई राखियों के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने चावल, दाल, रुई, रंग-बिरंगे फूल, सितारे, गोटे और अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग कर सुंदर राखियां बनाईं। कुछ बच्चों ने पत्तियों, फूलों, विभिन्न प्रकार की दालों और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर पर्यावरण-अनुकूल राखियां भी तैयार कीं।
कार्यक्रम में अर्थ, प्रियांशी लोधी, विराज, मृदुल त्रिपाठी, अक्षत सिंह, अवीर, कबीर, देव लोधी, जसप्रीत कौर, सम्भूल, रिजा, अवयंश, काव्यांश राजपूत, कुलविंदर, लवप्रीत सिंह, कशिश, नमन, रिद्धि और जसविंदर सिंह सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं रमनप्रीत कौर, सपनदीप कौर, अजनेश, तान्या यादव और श्वेता अरोरा का विशेष योगदान रहा।
प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने बच्चों की सृजनात्मकता और कल्पनाशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है।


No comments:
Post a Comment