टीवीएस मोटर ने लॉन्च की टीवीएस ज्युपिटर डुअल टोन स्पैक्ट्रल रेंज
मेरठ। टीवीएस वेनु के भाग और दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली ग्लोबल लीडर, टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस ज्युपिटर डुअल-टोन स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च की है, जो भारत के सबसे प्रगतिशील फैमिली स्कूटर में एक नया और शानदार एडिशन है। इस नई रेंज के साथ 110 सीसी स्कूटर सेगमेंट में दो नए डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर - स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर - पेश किए गए हैं। इस तरह टीवीएस ज्युपिटर शानदार रंगों के साथ स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी का संयोजन लाने वाला सेगमेन्ट का पहला स्कूटर बन गया है।
नए कलर्स के साथ मैच करते हुए इनर पैनल, सीट का नया रंग और पार्शल क्रोम मिरर इसे सड़क पर शानदार और आधुनिक लुक देते हैं। नया वैरिएंट रोज़ाना के आराम और सुविधा को और बेहतर बनाता है। इसमें राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट वाली प्रीमियम लंबी सीट दी गई है। सेगमेंट में पहली बार सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप (टीएसएल) भी दिए गए हैं, जो एक खास लाइटिंग सिग्नेचर के साथ विज़िबिलिटी बढ़ाते हैं। साथ ही, राइड के दौरान आसान चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस स्कूटर में अब भी अपने वर्ग का सबसे ज़्यादा 33-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ैउंतजग्वददमबजन्न् कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।
नए मॉडल के बारे में बात करते हुए अनिरुद्ध हल्दर (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हैड कम्यूटर एंड ईवी बिज़नेस और हैड कॉर्पोरेट ब्रांड एंड मीडिया, टीवीएस मोटर कंपनी) ने कहा, “युवाओं और शहरी भारतीय परिवारों का झुकाव नए अनुभवों, डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी की ओर लगातार बढ़ रहा है, रोज़मर्रा की मोबिलिटी को लेकर उनकी उम्मीदें बदल रही हैं। टीवीएस ज्युपिटर ने भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है, लाखों परिवारों का प्यार और भरोसा जीता है और ‘भारत का स्कूटर’ होने का दर्जा हासिल किया है। पिछले सालों के दौरान, इसमें कई नए बदलाव किए गए। यह परिवारों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसके शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर्स को और बेहतर बनाते हुए, नया टीवीएस ज्युपिटर डुअल-टोन इस सफ़र को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में आगे बढ़ाता है। इसमें सेगमेंट में पहली बार स्पेक्ट्रल कलर्स, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप्स और भी बहुत कुछ दिया गया है। ये सभी खूबियां टीवीएस ज्युपिटर के उस वादे को और मज़बूत बनाती हैं कि यह आज के नए ज़माने के आधुनिक परिवारों के लिए मोबिलिटी का पसंदीदा साधन बना रहे।”
टीवीएस ज्युपिटर को हमेशा से भारतीय परिवारों को बेहतर अनुभव देने के लिए जाना जाता है। ‘ज़्यादा का फ़ायदा’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, नई डुअल-टोन स्पेक्ट्रल रेंज रोज़ाना की राइडिंग के हर पहलू में और भी ज़्यादा फ़ायदे लेकर आई है। पिछले 13 सालों से, यह ब्रांड भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों के साथ-साथ आगे बढ़ा है और लगातार नए इनोवेशन्स के साथ बेहतर बेंचमार्क स्थापित करता रहा है। 2024 में टीवीएस ज्युपिटर के आने से इसकी विरासत और मज़बूत हुई है, जिसमें अपने वर्ग के सर्वश्रेष्ठ और सेगमेंट में पहली बार दिए गए 29 फ़ीचर्स शामिल हैं। नए वेरिएन्ट में भी बेहतरीन 113.3 सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन है, जो TVS iGO असिस्ट के साथ 5.9 kW पावर और 9.8 Nm तक का टॉर्क देता है, जिससे बेहतर एक्सेलरेशन और ज़्यादा ईंधन दक्षता मिलती है।


No comments:
Post a Comment