आईटेल ने ‘टफ’ फीचर फोन का टीजर किया जारी, धूल-पानी और मुश्किल हालात में भी रहेगा मजबूत

सितंबर में होगा लॉन्च, किसानों और मेहनतकश लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया रग्ड फीचर फोन

गाजियाबाद। टेक्नोलॉजी ब्रांड आईटेल ने अपनी इनो (इनोवेशन) सीरीज़ के तहत नए रग्ड फीचर फोन ‘आईटेल टफ’ का टीजर जारी किया है। कंपनी इसे सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन को खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों, गांवों, खेतों और बाहर कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

आईटेल के मुताबिक, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और आउटडोर काम करने वाले प्रोफेशनल्स को अक्सर ऐसे फोन की जरूरत होती है, जो धूल, पानी और अचानक गिरने जैसी परिस्थितियों को आसानी से झेल सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आईटेल टफ को रग्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

आईपी54 रेटिंग के साथ आएगा फोन

आईटेल टफ में आईपी54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन कठिन और धूल भरे कामकाजी माहौल में भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा फोन में डुअल-लैंप टॉर्च दी गई है, जिसे कम रोशनी और मुश्किल कामकाजी परिस्थितियों में उपयोगी बनाया गया है।

किसानों के लिए दिया गया खास ‘एग्री बटन’

फोन की सबसे खास खूबियों में इसका एग्री बटन शामिल है। यह एक डेडिकेटेड वन-टच कॉल बटन है, जिसके जरिए किसान सरकारी हेल्पलाइन से जुड़कर कृषि से संबंधित रियल-टाइम जानकारी हासिल कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, यह फीचर ग्रामीण और कृषि क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए फोन की उपयोगिता को बढ़ाता है।

इनो सीरीज़ में दूसरा रग्ड फोन

आईटेल टफ, कंपनी की इनो सीरीज़ का दूसरा फोन होगा। इससे पहले कंपनी आईटेल एक्वा पेश कर चुकी है, जिसे कंपनी भारत का आईपी67-रेटेड फीचर फोन बताती है। आईटेल का कहना है कि वह आगे भी इनो सीरीज़ के तहत भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप नए और उपयोगी फीचर्स वाले फोन पेश करती रहेगी।

ड्यूरेबिलिटी और भरोसे पर कंपनी का जोर

आईटेल ने कहा कि टफ फोन का लॉन्च ब्रांड की मजबूती, भरोसे और किफायती कीमत के प्रति प्रतिबद्धता का विस्तार है। कंपनी के अनुसार, साइबर मीडिया रिसर्च की हालिया स्टडी में ड्यूरेबिलिटी, रिलायबिलिटी और अफोर्डेबिलिटी के आधार पर आईटेल को सबसे भरोसेमंद फीचर फोन ब्रांड पाया गया। स्टडी में 91 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ड्यूरेबिलिटी के मामले में आईटेल को सबसे ऊपर रखा।

कंपनी के भारत में 1.3 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं। आईटेल अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स के लिए एक साल की काउंटर रिप्लेसमेंट गारंटी भी देता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts