एआई जनरेटिड 

बेड के अंदर छिपा मिला चाची का प्रेमी

भतीजे ने बाहर निकाला तो साथियों संग बेरहमी से पीटा

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर स्थित एक कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला के घर पहुंचे उसके भतीजे ने बेड के अंदर एक युवक को छिपा पाया। युवक के बाहर निकलते ही विवाद बढ़ गया और उसने अपने चार-पांच साथियों को बुलाकर भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल उमर ने बताया कि उसके चाचा सऊदी अरब में काम करते हैं और उनकी पत्नी बच्चों के साथ कॉलोनी में रहती हैं। शुक्रवार दोपहर चाचा ने उमर को फोन कर पत्नी को पैसे देने के लिए घर भेजा था। उमर घर पहुंचा तो उसे शक हुआ। उसने चाची से घर में किसी के होने के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

उमर ने घर में तलाश की तो बेड के अंदर एक युवक छिपा मिला। उसने बेड खोलकर युवक को बाहर निकाला। युवक की पहचान सरफराज के रूप में हुई। आरोप है कि पोल खुलने के बाद सरफराज ने अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उमर पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमर किसी तरह थाने पहुंचा।

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उमर के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव में दो घायल

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बजट में बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts