के एल में संस्कृत दिवस की धूम, छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विज्ञान और संस्कृत के अंतर्संबंधों पर छात्रों ने रखे विचार, ‘रामायण तब भी और अब भी’ नाटिका ने बांधा समां

मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में संस्कृत दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने विज्ञान और संस्कृत के अंतर्संबंधों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विज्ञान हमें तकनीक देता है, तो संस्कृत हमें संस्कृति सिखाती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘रामायण तब भी और अब भी’ शीर्षक से लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके माध्यम से भगवान राम के आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया गया। राम स्तुति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts