तीसरी अंतर-विद्यालयी टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन
मेरठ, 24 अगस्त। दयावती मोदी अकादमी (प्राइमरी विंग) में सोमवार को तीन दिवसीय तीसरी अंतर-विद्यालयी टेनिस बॉल क्रिकेट—वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ के विभिन्न विद्यालयों की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान रहीं। विशेष अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच जीशान मोहम्मद, गेस्ट ऑफ ऑनर एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के संस्थापक सागर कश्यप उपस्थित रहे। मुख्य अध्यापिका प्रीता अब्बी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक गीत ‘रुक जाना नहीं’ पर प्रस्तुति देने के साथ रोप स्किपिंग और नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
पहले दिन दो मुकाबले
पहले मुकाबले में Gyaansthali School ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 46 रन बनाए। जवाब में Elite Cricket Academy ने 8.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की। Elite की ओर से Aarav Sharma ने चार विकेट लिए, जबकि Akash और Shivam Nagar ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में Aman ने 13 और Naitik Rastogi ने 12 रन बनाए। Gyaansthali की ओर से Shukdeep ने तीन ओवर में महज चार रन देकर दो विकेट लिए। Aarav Sharma को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में Elite Cricket Academy ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। Yuvraj ने 26 और Aman ने 38 रन की पारी खेली। Dma Cricket Academy की ओर से Aviraj और Dhruv Gautam ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए Dma Cricket Academy ने 6.5 ओवर में दो विकेट खोकर 83 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। Rohan ने 11 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल रहे, जबकि Vihaan 34 रन बनाकर नाबाद रहे। Rohan को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेल अनुशासन और टीमवर्क सिखाता है
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच जीशान मोहम्मद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में आज अवसरों की कमी नहीं है। क्रिकेट बच्चों में अनुशासन, प्रतिबद्धता और टीमवर्क की भावना विकसित करता है। मैदान पर उतरना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद और प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। विद्यालय नियमित रूप से ऐसी गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करता है।
कार्यक्रम में वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सागर कश्यप, चेयरमैन कपिल त्यागी, महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, राधा चौधरी, राजकुमार घोष, प्रमोद अहलावत, सुमित विहान, निशा, सौरभ, अमरदीप शर्मा सहित कोच सन्नी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।
चैंपियनशिप के अगले दो दिनों में भी विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment