गंगा माई की बेटियां बनी शुभांगी लाटकर की हिम्मत

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री शुभांगी लाटकर इन दिनों टीवी सीरियल गंगा माई की बेटियां में गंगा माई की भूमिका में नजर आ रही हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि कैसे यह रोल मुश्किल दौर में उनके लिए हिम्मत का जरिया बना था। अभिनेत्री ने बताया कि स्क्रीन पर एक मजबूत और हिम्मती महिला का किरदार निभाने से उन्हें हिम्मत मिली और निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव से निपटने में भी मदद मिली।

उन्होंने कहा, गंगा की तरह, मेरी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आए हैं और ऐसे पल भी आए जब अपने पैरों पर वापस खड़े होने की हिम्मत जुटाना मुश्किल लगा लेकिन हर बार मैंने अपने डर का सामना करने, खुद को संभालने और आगे बढ़ने का फैसला किया। गंगा का सफर मुझे याद दिलाता है कि मुश्किलें आपको हिला सकती हैं लेकिन वे कभी भी आपको पराजित नहीं कर सकतीं। उसके हौसले ने मुझे अपनी जिंदगी में सच में प्रेरित किया है और मुझे उम्मीद है कि उसकी कहानी गंगा माई की बेटियां देखने वाले सभी लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts