नेपाल ने ठुकराई विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद

 कहा- हमारी सेना खुद सक्षम है
काठमांडू (एजेंसी)।नेपाल बुधवार को आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। इस तबाही के बाद भारत समेत कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। लेकिन इन सब के बीच नेपाल ने विदेशी सहायता से इनका कर दिया है। नेपाल का कहना है कि उसकी अपनी सुरक्षा एजेंसियां इस अभियान को संभालने में सक्षम हैं।
दरअसल, शुक्रवार को नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर क्षेत्री ने बताया कि देश की अपनी सुरक्षा एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, इसलिए फिलहाल किसी दूसरे देश के मदद की जरुरत नहीं है। छेत्री ने कहा, "मदद की पेशकश स्वाभाविक है। हमारी सुरक्षा एजेंसियां खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। फिलहाल हमें ऐसी विदेशी मदद की जरूरत नहीं है।"

नेपाली न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में दावा है कि 2015 के आपदा के उसी कड़वे अनुभव से सीख लेते हुए सरकार ने इस बार किसी भी बाहरी देश की रेस्क्यू टीम को हरी झंडी नहीं दी है। नेपाल सरकार का कहना है कि नेपाल के अपने सुरक्षा बल राहत और बचाव कार्य चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

गौरतलब है कि भारत के नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के साथ-साथ चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी टीमें भेजने की पेशकश की थी, जिसे नेपाल ने विनम्रता से ठुकरा दिया।

नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस त्रासदी में अब तक 469 लोगों की मौत हो हुई, जबकि 1,545 लोगों को बचाया गया है और कुछ घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, लगभग 1,000 लोग अभी भी लापता हैं, साथ ही 28 पुलिसकर्मी भी लापता हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts