कानपुर: आंगन में जमीन धंसने से गड्ढे में समा गई युवती
एनडीआरएफ का रेस्क्यू आपरेशन जारीकानपुर (एजेंसी)।महाराजपुर के पुरवामीर में शुक्रवार सुबह भीषण बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के अंदर आंगन में अचानक जमीन धंसी और उसी गड्ढ़े में युवती समा गई। तेज आवाज के साथ घर के सदस्यों ने बेटी को जमीन में अंदर समाते देखा तो सभी स्तब्ध रह गए।
सूचना पर पुलिस, राजस्व व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बैकहोलोडर से खुदाई कराकर रेस्क्यू आपरेशन शुरू करा दिया गया है। एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन लीड कर रही है।
महाराजपुर के पुरवामीर में किसान विनोद सविता की लगभग 18 वर्षीय बेटी यशी शुक्रवार सुबह बाथरूम गई थी। बाथरूम से निकलकर वो जैसे ही आंगन में पहुंची वैसे ही तेज आवाज के साथ गड्ढ़ा हुआ और यशी उसी में चली गई। ऊपर से मिट्टी गिरने से वो उसी में दब गई।
घर में घटना के बाद चीख पुकार मची तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।लगातार बारिश होने व मिट्टी धसकने के चलते कोई गड्ढ़े में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया।
बैकहोलोडर से बगल से मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है। यशी चार बहन व एक भाई है। घटना के बाद घर में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।
एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया बारिश के चलते मिट्टी धंसने से हादसा हुआ है। राहत व बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है।एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है ताकि सकुशल युवती को निकाला जा सके।


No comments:
Post a Comment