रजपुरा वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में रिठानी रॉयल्स को 2 विकेट से हराया

डे-नाइट ट्रायल मैच में अंडर-14 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, देव और असवान की शानदार पारियां

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल मैचों की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया। अंडर-14 वर्ग के इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में रजपुरा वॉरियर्स ने रिठानी रॉयल्स को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

रिठानी रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए। मनन ने 39, ऋषभ ने 36 और कबीर ने 34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। रजपुरा वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए उवैस ने चार विकेट लिए, जबकि सार्थक और नकुल को एक-एक विकेट मिला।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजपुरा वॉरियर्स की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 17.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से अपने नाम किया। देव ने 40, असवान ने 37 और मन्नु ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

रजपुरा वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में देवांश, अभय और गोल्डन ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts