रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज में IQAC की प्रथम बैठक संपन्न

 शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध को लेकर बनी कार्ययोजना

मेरठ, 21 जुलाई। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या एवं IQAC चेयरपर्सन प्रो. निवेदिता कुमारी ने की, जबकि संचालन IQAC प्रभारी प्रो. सोनिका चौधरी ने किया।

बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज एवं विभागीय IQAC की संरचना की पुष्टि की गई। साथ ही सत्र 2025-26 के दौरान संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और गुणवत्ता संबंधी पहलों की समीक्षा की गई। पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) भी प्रस्तुत की गई।

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एकेडमिक सेशन प्लानर एवं एक्टिविटी कैलेंडर के अनुमोदन पर चर्चा की गई। इसके अलावा संस्थागत शैक्षणिक रोडमैप एवं गुणवत्ता पहलों को अंतिम रूप देने, विभागीय शैक्षणिक कैलेंडर, समय सारिणी एवं समिति की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

IQAC, NIRF, AISHE और समर्थ पोर्टल से संबंधित गुणवत्ता आश्वासन गतिविधियों की समीक्षा के साथ मूल्यवर्धित पाठ्यक्रमों, विस्तार गतिविधियों, नवाचार एवं शोध पहलों की आगामी योजना पर भी चर्चा की गई। करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के अंतर्गत पात्र शिक्षकों के प्रमोशन आवेदन की तैयारी तथा लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।

बैठक का वातावरण सकारात्मक एवं रचनात्मक रहा। सभी सदस्यों ने कॉलेज की गुणवत्ता संवर्धन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में IQAC समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. गीता रानी, प्रो. अर्चना रानी, प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी, प्रो. कुमकुम पारेख, डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. पूनम और डॉ. अंजली गुप्ता शामिल रहीं।

अंत में IQAC चेयरपर्सन प्रो. निवेदिता कुमारी ने सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts