कानपुर कचहरी परिसर में पुलिस और वकील के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को किया संस्पेड़ 

कानपुर, 11 जुलाई। कानपुर कचहरी परिसर के निकट पुलिसकर्मियों और एक वकील के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का करीब दो मिनट 41 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्तार घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान निलंबित सिपाही दुष्यंत सिंह और डायल-112 में तैनात सिपाही धीरज मिश्रा की कुछ वकीलों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में पुलिसकर्मियों और वकील के बीच लात-घूंसे और थप्पड़ चलते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

वकीलों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में अवैध वसूली कर रहे थे और विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सामने आने के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक सिपाही पहले से निलंबित था, जबकि डायल-112 में तैनात दूसरे सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts