पतंग निकालने के प्रयास में दादा-पोते की मौत

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बुलंदशहर, 11 जुलाई। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान में हाईटेंशन बिजली लाइन में फंसी पतंग निकालने के प्रयास में हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक अहद की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उसे बचाने के प्रयास में उसके 65 वर्षीय दादा इसरार की करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। एक ही परिवार में कम समय के अंतराल में हुई दो मौतों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, अहद हाईटेंशन बिजली लाइन में फंसी पतंग निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पौते को बचाने के लिए दौड़े दादा इसरार भी करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि इसरार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे अहद को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने बालक को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दादा का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था। अब पोते की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने और उनमें फंसी पतंग निकालने के खतरे को उजागर किया है। स्थानीय लोगों और बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली की हाईटेंशन लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा तारों में फंसी पतंग निकालने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts