अथर्व बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
फाइनल में शानदार प्रदर्शन से आरपीएस सुपर स्ट्राइकर्स को दिलाई एकतरफा जीत
मेरठ। कराला हेलीपैड क्रिकेट ग्राउंड, में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कप्तान अथर्व के नेतृत्व वाली आरपीएस सुपर स्ट्राइकर्स ने आरपीएस चैलेंजर्स को एकतरफा हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
अथर्व के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम ने फाइनल में प्रभावदिखाया और अथर्व को टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
फाइनल मैच में आरपीएस शिकोर-5 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में मात्र 19 रन बनाए। कप्तान अथर्व ने महत्वपूर्ण 50 रनों की पारी खेली, जबकि सचिन और आर्यब जिंदल ने भी उपयोगी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
जवाब में आरपीएस चैलेंजर्स की टीम, जिसमें कप्तान हौरांश अच्छी फॉर्म में चल रहे थे, बुरी तरह लड़खड़ा गई। कप्तान अथर्व की पहली ही गेंद पर हौरांश कैच आउट हो गए और पूरी टीम मात्र 76 रनों पर सिमट गई। अथर्व ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 ओवर में सिर्फ 1 रन देकर 2 विकेट चटकाए।टूर्नामेंट के आयोजक आरपीएस क्रिकेट अकादमी के सतीश सिंह (प्रयोजक) ने फाइनल के बाद शानदार समापन समारोह का आयोजन किया। अथर्व को न सिर्फ फाइनल मैच का ‘मैन ऑफ द मैच’ बल्कि पूरे टूर्नामेंट का ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।


No comments:
Post a Comment