जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीपीएस मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

वेदांत और प्रत्यूष ने सिंगल्स व डबल्स दोनों वर्गों में जीते खिताब

मेरठ। विहान प्ले बैडमिंटन अकादमी में 2 से 5 जुलाई तक आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र वेदांत ने अंडर-15 तथा प्रत्यूष ने अंडर-11 आयु वर्ग में भाग लिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग के सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में प्रथम स्थान हासिल कर दोहरे खिताब अपने नाम किए।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रो-वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, निदेशक श्वेता सिंह एवं अनुमेहा सिंह ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के साथ उनके कोच मनोज कुमार को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts