ग्राम जंगेठी में महावीर आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित

मेरठ, 14 जुलाई। महावीर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महावीर आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के तहत ग्राम जंगेठी में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर का संचालन मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपम सिंह एवं डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आई.पी. सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों के संबंध में परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।

शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने लाभार्थियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, जागरूकता और उचित उपचार से अनेक बीमारियों की रोकथाम संभव है।

शिविर में डॉ. कंचन चौहान, डॉ. अजीत, डॉ. निकिता चौधरी, डॉ. चंचल, डॉ. मोनिका, डॉ. सचिन, डॉ. वैशाली और डॉ. शशिकांत सहित चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया।

महावीर आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts