रिलीज होते ही छा गया ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’
मुंबई। हंगामा हाउस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमांटिक गीत तुझसा कोई दूजा नहीं रिलीज के साथ ही श्रोताओं और दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है।
यूट्यूब और अन्य संगीत मंचों पर गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।गीत को प्रियंका सरकार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल और संगीत प्रणव वत्स ने तैयार किए हैं। रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुत इस गीत का वीडियो निर्देशन और छायांकन अशोक मेहता ने किया है। वीडियो में दिलज़ान वाडिया और कोमल सोनी की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। गीत का निर्माण और रचनात्मक निर्देशन संजय भूषण ने किया है।
निर्माता संजय भूषण ने कहा कि पूरी टीम ने इस गीत को बनाने में काफी मेहनत की है और दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी दर्शकों का समर्थन इसी तरह मिलता रहेगा।


No comments:
Post a Comment