प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन चलाने वाले जवान की हुई पहचान
- सीआरपीएफ की जांच में 7 राउंड फायर का खुलासा
नई दिल्ली (एजेंसी)।परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच टीम ने उस रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान की पहचान कर ली है, जिसने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से फायरिंग की थी।
सीआरपीएफ से जुड़े सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि संबंधित जवान ने कुल सात राउंड फायर किए थे। इनमें पांच राउंड प्रदर्शनकारियों को लगे, जबकि दो राउंड जमीन पर लगे।
सभी फायरिंग कनॉट प्लेस क्षेत्र में हुई थी। अब जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि किन परिस्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और फायरिंग किन-किन स्थानों पर हुई। सीआरपीएफ की आंतरिक जांच टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट अगले एक सप्ताह में आने की संभावना है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना में कम से कम चार लोगों के पैलेट से घायल होने की जानकारी सामने आई थी। सफदरजंग अस्पताल ने एक घायल के शरीर पर पैलेट से हुए घावों की पुष्टि की थी। इसके बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को संसद और सार्वजनिक मंचों पर जोर-शोर से उठाया।
आरएएफ को दिए गए नए निर्देश
सिवान में एके-47 फायरिंग मामले में सिपाही निलंबित
बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुए बवाल और एके-47 से फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कुछ पुलिस जवानों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी की भी चर्चा है।
एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को निलंबित किया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बिहार बंद के दौरान सिवान में प्रदर्शन के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसी दौरान एके-47 से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था।



No comments:
Post a Comment