नशा मुक्त परिसर के लिए कृषि विश्वविद्यालय में निकाला पांच किमी पैदल मार्च
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को पांच किलोमीटर का पैदल मार्च निकाला गया। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पैदल मार्च के समापन पर कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों को हर हाल में नशा मुक्त बनाना होगा। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और समाज सभी की समान जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे।
उन्होंने शिक्षकों से नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। उनका कहना था कि यदि प्रत्येक नागरिक नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प ले, तो नशा मुक्त भारत का लक्ष्य अवश्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी.के. सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. रश्मि ने दिया।
पैदल मार्च में कुलसचिव डॉ. वी.पी. सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, अधिष्ठाता डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. लोकेश गंगवार, डॉ. सत्येंद्र खारी, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. आर.एस. सेंगर, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. टी. सरकार सहित करीब 500 शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment