बाल ज्योति जूनियर हाई स्कूल में मनाया गया मैंगो डे : 

मेरठ। शनिवार को बाल ज्योति जूनियर हाई स्कूल हनुमानपूरी , मेरठ मैं बच्चों के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया बच्चों ने फलों के राजा आम के पोषक तत्वों के बारे में जाना, आम से मिलने वाले फायदे, आम का जूस, और उससे बनने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बारे में छात्र-छात्राओं ने ज्ञान प्राप्त किया ।

सभी छात्र-छात्राओं ने पीले रंग के वस्त्र पहनकर पीले रंग के महत्व को समझा। सभी ने मिलकर मीठे-मीठे आमों का आनंद लिया। 

विद्यालय के डायरेक्टर सचिन शर्मा  एडवोकेट ने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि समय -समय पर इस प्रकार की ज्ञानवर्धक व उत्साहवर्धक  गतिविधियां विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में  रीता शर्मा,  विभूति सिंघल,  बृजेश,  मनोरमा सिंह , लक्ष्मी आदि का  सहयोग रहा ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts