कांवड़ यात्रा 2026

संवेदनशील इलाकों पर रखे पैनी नजर: एसएसपी

कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर एसएसपी ने किया कई मार्गों का निरीक्षण

मेरठ। कांवड यात्रा 2026 को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मुकम्मल तैयारी शुरू कर दी और कांवड मार्ग से लेकर संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर उनका भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एसएसपी ने यातायात पुलिस के साथ कांवड मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड यात्रा के दौरान संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखे और इसका ब्लू प्रिंट अभी से तैयार कर ले। पिछली यात्रा का आवलोकन करने के बाद यात्रा में बाधा पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरू कर दें।

इस माह के अंत में 31जुलाई से कांवड यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा दबाव हाईवों पर रहता है। लिहाजा कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को एसएसपी अविनाश पांडेय ने सीओ  किठौर, किठौर थाना प्रभारी और यातायात निरीक्षक के साथ थाना किठौर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग, फफूंडा कट, गंगा एक्सप्रेसवे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग, डायवर्जन प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आवागमन हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा के बाद एसएसपी ने संबंधितक अधिकारियों, थाना प्रभारियों और  ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने कड़े निर्देश दिए। साथ ही कांवड यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों पर पैनी रखने और आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अभी से वह ऐसी व्यवस्था बनाने में जुट जाए कि कांवड यात्रा भी चलती रहे और यातायात व्यवस्था भी बाधित न हो। उन्होंने कांवड मार्गों पर पड़ने वाले कटो‍ं को बंद कराने की व्यवस्था भी मुकम्मल करने के आदेश दिए। इसका ब्लू प्रिंट संबंधित थाना प्रभारी अभी से तैयार कर ले। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविरों संचालकों की बैठक कर उनसे समन्वय स्थापित करने के आदेश भी दिए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts