जैकलीन फर्नांडिस का एआई अवतार लॉन्च
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब एक नए डिजिटल अंदाज में अपने फैंस से जुड़ने जा रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपना एआई आधारित डिजिटल अवतार लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब प्रशंसक उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्सों को भी करीब से जान सकेंगे।
जैकलीन का कहना है कि यह सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल नहीं, बल्कि लोगों से एक अलग स्तर पर जुड़ने की नई शुरुआत है। एआई अवतार को इस तरह तैयार किया गया है कि वह जैकलीन के व्यक्तित्व और भावनात्मक पहलू को भी सामने लाए। इसमें उनकी '2 एएम थोट्स' यानी देर रात मन में आने वाले विचार और जिंदगी के अलग-अलग दौर से जुड़ी यादें भी शामिल होंगी।
इस एआई अवतार को कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के एआई स्टूडियो गैलरी5 ने विकसित किया है।


No comments:
Post a Comment