शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में अनन्या पांडे का ग्लैमरस अवतार
मुबई। बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक अनन्या पांडे हमेशा से ही अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। आए दिन उनका ग्लैमरस लुक चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में अनन्या ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इन लेटेस्ट फोटोज में उनका बेहद स्टनिंग और फैशनेबल अंदाज नजर आ रहा है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
इन तस्वीरों में अनन्या पांडे ने शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। उनका ये लुक काफी सुन्दर और सेक्सी लग रहा है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अनन्या पांडे ने अपना यह लुक रखा और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फैशन के मामले में वो कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं।
इसी के साथ उन्होंने हर एक तस्वीर में बहुत ही बेहतरीन पोज दिए हुए हैं। हर तरफ बस उन्ही की चर्चा हो रही है।


No comments:
Post a Comment