‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

मुंबई। निर्देशक अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल अपने भव्य बजट, बड़ी स्टार कास्ट और अक्षय कुमार के अनोखे पारिश्रमिक मॉडल को लेकर चर्चा में है। ट्रेड अनुमानों के अनुसार फिल्म का कुल बजट करीब 125 करोड़ रुपए है। फिल्म के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा शूटिंग पर खर्च किया गया। अकेले प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग 60 करोड़ रुपए रही।
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अक्षय कुमार ने इस बार अपनी अभिनय फीस नहीं ली। इसके बजाय उन्होंने निर्माता के साथ मुनाफे में हिस्सेदारी (प्रॉफिट-शेयरिंग) के आधार पर काम करने का फैसला किया। इस व्यवस्था के तहत निर्माता अपनी लागत निकालने के बाद जो मुनाफा कमाएंगे, उसमें से अक्षय कुमार को उनका हिस्सा मिलेगा।
फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो इतनी बड़ी कलाकारों की टीम वाली फिल्म के हिसाब से अपेक्षाकृत कम माना जा रहा है। इसकी प्रमुख वजह अक्षय कुमार द्वारा अपनी फीस छोडऩा रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts