विक्की कौशल का जोरदार वर्कआउट जारी
मुंबई। हिंदी सिनेमा में बहुत कम समय में अपने अभिनय से पहचान बना चुके एक्टर विक्की कौशल फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। उन्होंने फिटनेस के प्रति अपनी पूरी लगन की एक झलक फैंस के साथ साझा की। एक्टर ने अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि कोई छुट्टी नहीं है। विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि नो डेज ऑफ।
वीडियो में एक्टर जबरदस्त 'बेयर क्रॉल' एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं।
अनुशासित फिटनेस रूटीन बनाए रखने के लिए मशहूर विक्की अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जिम सेशन की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
विक्की ने 2015 में फिल्म 'मसान' से डेब्यू किया था और उसके बाद 'राजी', 'सरदार उधम सिंह', 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की की बेहतरीन और दमदार परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। उन्हें पिछली बार 'छावा' में देखा गया था, जहां उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही बहुत अच्छे रिव्यू मिले।
एक्टर के निजी जीवन की बात करे तो विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक छोटे लेकिन शानदार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से शादी की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts