दिल्ली में अमित शाह से मिले राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

विकास कामों और जनहित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

 मेरठ/नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। डॉ. तोमर ने कहा कि अमित शाह का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने की कार्यशैली प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के कार्यों को अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।इसके अलावा डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts