स्टार प्लस के 'सैराब' में कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग दिखेगा रोमांस

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'सैराब' में अभिनेता कृष्णा कौल की एंट्री होने जा रही है। वह शो में अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। निर्माताओं का दावा है कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को प्यार, भावनाओं और रोमांस से भरपूर एक नई कहानी का अनुभव कराएगी।

शो 'सैराब' ने शुरुआत से ही इशान और नयनिका की प्रेम कहानी के जरिए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। भावनात्मक कहानी, सुकून भरे रोमांस और कलाकारों के दमदार अभिनय के कारण यह शो कम समय में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुका है।

शो से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कृष्णा कौल ने कहा कि 'सैराब' परिवार का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने इस शो को भरपूर प्यार दिया है और ऐसी कहानी का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। कृष्णा ने मदिराक्षी मुंडले की अभिनय प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि दोनों मिलकर दर्शकों के लिए कई यादगार पल लेकर आएंगे।

उन्होंने बताया कि उनके किरदार की कई परतें हैं और आने वाले एपिसोड में दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और कहानी के कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे।

'सैराब' का प्रसारण हर दिन शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर किया जा रहा है। शो को जियोहॉटस्टार पर भी कभी भी स्ट्रीम किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts