के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के विवान अग्रवाल ने रचा नया इतिहास
सीबीएसई द्वितीय बोर्ड परीक्षा में 498/500 (99.6%) अंक प्राप्त कर बने AIR-3 एवं जिला टॉपर
विद्यालय परिवार ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
मेरठ। । के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 के छात्र विवान अग्रवाल ने सीबीएसई द्वितीय बोर्ड परीक्षा में 498/500 (99.6%) अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ विवान ने ऑल इंडिया रैंक-3 (AIR-3) प्राप्त करने के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया।
विवान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग, प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर तथा समस्त शिक्षकों ने उन्हें और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि विवान अग्रवाल भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment