के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

मेरठ। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के घोषित परिणामों में के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छात्र संचय कश्यप ने 720 में से 606 अंक प्राप्त कर 99.58 पर्सेंटाइल हासिल की और स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा सुहानी जैन ने 575 अंक (98.95 पर्सेंटाइल), ऋदम त्यागी ने 550 अंक (98.11 पर्सेंटाइल), शुभ शर्मा ने 518 अंक (96.56 पर्सेंटाइल), उत्कर्ष सिंह ने 470 अंक (93.29 पर्सेंटाइल), हर्षिता सिंह ने 463 अंक (92.73 पर्सेंटाइल) तथा ईशिका यादव ने 444 अंक (91.03 पर्सेंटाइल) प्राप्त कर सफलता हासिल की।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts