एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद
मुंबई। भारत के लोकप्रिय फ्री-टू-एयर मनोरंजन चैनल्स में से एक, सोनी पल अपने दर्शकों के लिए एक ऐसी सौगात लेकर आ रहा है, जिसने कभी सम्पूर्ण देश के साथ टीवी स्क्रीन के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया था। रामानंद सागर की कालजयी गाथा रामायण अब 6 जुलाई से रात 8 बजे सोनी पल पर प्रसारित होगी।
सन् 1987 में पहली बार प्रसारित हुई रामायण सिर्फ एक धारावाहिक नहीं थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और भावनाओं का हिस्सा बन गई थी। 78 एपिसोड्स वाली इस गाथा ने हर रविवार को परिवारों को एक साथ जोड़ा और देखते ही देखते यह देश की सांस्कृतिक पहचान का अहम् हिस्सा बन गई। हनुमान और यशोमती मैया जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब सोनी पल अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को और मजबूत करते हुए रामायण लेकर आ रहा है।
सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा, रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का हिस्सा है। यह ऐसी गाथा है, जो आज भी लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की ताकत रखती है।


No comments:
Post a Comment