राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीते रजत व कांस्य पदक
मेरठ। शास्त्री नगर निवासी प्रतिभाशाली निशानेबाज सलोनी सिंघल ने दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरठ का नाम गौरवान्वित किया है।
सलोनी ने प्रतियोगिता की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) तथा 50 मीटर 3 पोजीशन (3P) राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़ मेडल) जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
सलोनी की इस सफलता से उनके परिवार, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को मेरठ के लिए गौरव का विषय बताते हुए विभिन्न सामाजिक एवं खेल संगठनों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सलोनी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।


No comments:
Post a Comment