कराटे प्रतियोगिताओं में कोरल बेल्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

मेरठ। दातावली, किनानगर रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Coral Bells International School के होनहार विद्यार्थियों ने विभिन्न कराटे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।

हाल ही में आयोजित मेरठ जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अर्पित, काकुल एवं योगी ने स्वर्ण पदक, गौरव ने रजत पदक तथा दिव्यांश पाल एवं मुकुल पाल ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।

दूसरी ओर, विद्यालय परिसर में संचालित JRS Karate Classes के विद्यार्थियों ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर मेरठ का नाम चमकाया। राष्ट्रीय मंच पर कड़े मुकाबलों के बीच मोहिनी एवं तृप्ति तोमर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि आराध्या सैनी एवं कुणाल राघव ने रजत पदक हासिल कर अपनी श्रेणी में श्रेष्ठता साबित की।

विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा उनके मुख्य प्रशिक्षक (कोच) को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts