कुलाधिपति ने किया शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन

मेरठ, 22 जुलाई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता के लिए मेरठ प्रवास पर आईं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से संचालित बैडमिंटन एवं शटलकॉक निर्माण परियोजना का अवलोकन किया।

इस अवसर पर कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्व से संचालित बैडमिंटन निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया तथा वहां चल रहे प्रशिक्षण एवं निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को कौशल विकास से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।

विश्वविद्यालय एवं NSDC की संयुक्त पहल का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को बैडमिंटन एवं शटलकॉक निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना है। यह मैन्युफैक्चरिंग-कम-ट्रेनिंग मॉडल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts