जनपद विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज 

 सेतकुआ में राज्यमंत्री साेमेन्द्र तोमर ने हरी झंडी दिखा कर रैली काे रवाना किया 

 11 से 31 तक चलेगा दस्तक अभियान 

 मेरठ। जनपद मेरठ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुधवार को खरखौदा ब्लॉक के सेतकुआम के  प्राथमिक विद्यालय में राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, डीएम डा. वी के सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से   हरी जल्दी दिखा किया। 

 रैली में स्कूली बच्चे , एनसीसी कैडेट , स्काऊट के सदस्य शामिल हुए।  शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों को स्कूलों में रैली के माध्यम से संचारी रोगों पर बचाव की जानकारी दी गयी।  जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया अभियान के दौरान क्षेत्रों में नालियों की सफाई झाड़ियां की कटाई कूड़ा निस्तारण, एंटी लारवा दवा का छिड़कावतथा शहरी क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा नालियों की सफाई झाड़ियां की कटाई उठाले हैंडपंपों का चिनिनीकरण शुद्ध पेयजल की व्यवस्थानियमित  एवं एंटी लारवा दवा का छिड़काव शहरी क्षेत्र में कराया जा रहा है यही सारे काम नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओंके माध्यम सेवहां पर कराया जा रहा है11  जुलाई से 31 दस्तक अभियान शुरू हो रहा है उसके लिए आशा आंगनबाड़ी फ्रंटलाइन वर्कर्स का संवेदीकरण सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts