रिटायरमेंट की तैयारी अब पहले से, आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
बोनस आधारित पेंशन प्लान में फंड सुरक्षा, आंशिक निकासी और आजीवन आय की सुविधा का दावा
भोपाल, जुलाई 2026। बढ़ती जीवन प्रत्याशा और वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रिटायरमेंट की वित्तीय योजना पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स पेश किया है। कंपनी के अनुसार, यह बोनस आधारित पेंशन प्लान ग्राहकों को रिटायरमेंट के लिए व्यवस्थित बचत करने और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है।
राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग के अनुमान के अनुसार वर्ष 2036 तक भारत में हर सातवां व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक होगा और उनकी संख्या लगभग 23 करोड़ तक पहुंच जाएगी। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहने के लिए समय रहते निवेश की योजना बनाना आवश्यक माना जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि इस योजना में निवेश की गई मूल राशि सुरक्षित रहती है तथा बोनस के माध्यम से फंड बढ़ाने का अवसर मिलता है। साथ ही गंभीर बीमारी या जीवन की अन्य महत्वपूर्ण परिस्थितियों में 25 प्रतिशत तक आंशिक निकासी (पार्शियल विदड्रॉल) की सुविधा भी उपलब्ध है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को ऐसा रिटायरमेंट देना है, जहां उन्हें आर्थिक चिंताओं के बजाय जीवन का आनंद लेने का अवसर मिले। उनके अनुसार, यह योजना ग्राहकों को रिटायरमेंट फंड तैयार करने के साथ जरूरत पड़ने पर धन निकालने की सुविधा भी देती है। इसके अलावा बिना अतिरिक्त शुल्क के हेल्थ चेक-अप जैसी स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
कंपनी ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि 40 वर्षीय व्यक्ति 10 वर्षों तक प्रतिवर्ष 1.5 लाख रुपये निवेश करता है, तो 60 वर्ष की आयु तक 8 प्रतिशत वार्षिक अनुमानित रिटर्न के आधार पर उसका रिटायरमेंट फंड करीब 44 लाख रुपये और 4 प्रतिशत अनुमानित रिटर्न पर करीब 25 लाख रुपये हो सकता है। (यह केवल एक उदाहरण है। वास्तविक रिटर्न निवेश के प्रदर्शन और पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करेगा।)
कंपनी के अनुसार, मैच्योरिटी पर ग्राहक फंड का 60 प्रतिशत तक हिस्सा कर नियमों के अनुसार टैक्स-फ्री एकमुश्त निकाल सकते हैं, जबकि शेष राशि से एन्युटी योजना खरीदकर जीवनभर नियमित आय प्राप्त की जा सकती है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का दावा है कि आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स फंड सुरक्षा, बोनस के माध्यम से संभावित वृद्धि, आंशिक निकासी, स्वास्थ्य सेवाओं और रिटायरमेंट के बाद नियमित आय जैसे लाभों के साथ दीर्घकालिक वित्तीय योजना का एक विकल्प प्रदान करता है।


No comments:
Post a Comment