नीट स्कूल बैग कम्पटीशन के आयोजन से बच्चों की अनुशासन सफाई और समय प्रबंधन की भावना को मिला प्रोत्साहन
मेरठ।गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में आज "नीट स्कूल बैग कम्पटीशन" का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कम्पटीशन का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, साफ-सफाई और समय-प्रबंधन की आदतें विकसित करना था। इस दौरान बच्चों के स्कूल बैग की जांच टाइम टेबल, पुस्तकों, नोटबुक्स, कवरिंग और बैग की समग्र नीटनेस के आधार पर की गई।
निर्णायक मंडल ने पाया कि अधिकांश बच्चों जिसमें युक्ति, आहिल, आयुष जाना, गर्व सोम, शिवम डे, अदिति, उमर, अवनी साहू, अरहान, आयरा, केशव, सुभान सैफी आदि बच्चों ने अपने बैग को बहुत व्यवस्थित रखा था। सभी किताबों और कॉपियों पर साफ-सुथरे कवर लगे थे और टाइम टेबल के अनुसार सामान रखा गया था।विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, "एक नीट और व्यवस्थित स्कूल बैग बच्चे के अनुशासन की पहली सीढ़ी है। जब बच्चा छोटी उम्र से ही अपनी चीजों को व्यवस्थित रखना सीखता है तो उसका शैक्षणिक प्रदर्शन भी बेहतर होता है। हमें गर्व है कि हमारे बच्चे जिम्मेदारी के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।"कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को रोजाना अपना बैग नीट रखने और समय पर स्कूल आने की शपथ दिलाई गई।


No comments:
Post a Comment