मेरठ छात्रा हत्याकांड:
मेरठ आने से पहले हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी नजरबंद
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर गाजियाबाद स्थित आवास पर पुलिस ने रोका
मेरठ/गाजियाबाद। मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में जारी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बीच पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया को उनके गाजियाबाद स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया।
बताया गया कि पिंकी भैया ने छात्रा हत्याकांड के विरोध में मेरठ आने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील माहौल को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
उल्लेखनीय है कि मेरठ छात्रा हत्याकांड को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।


No comments:
Post a Comment