बेटियां फाउंडेशन व सेंटीनेक्स फाउंडेशन ने सामाजिक विकास के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ
मेरठ, 22 जुलाई। बेटियां फाउंडेशन ने सेंटीनेक्स फाउंडेशन (यूएसए) के संस्थापक अरनव मित्तल को सामाजिक विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने समाज के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं ने एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संयुक्त रूप से संचालित करने की घोषणा की। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने तथा एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर समुदाय के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि दोनों संस्थाओं ने सामुदायिक विकास के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया है। यह पहल समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, पर्यावरण परियोजना प्रमुख बबीता कटारिया, आकांक्षा, डी.के. पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु :
- सामाजिक विकास महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संयुक्त रूप से संचालित करने की घोषणा की। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि इस साझेदारी से समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने में योगदान के लिए अरनव मित्तल सम्मानित।
- शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व पर संयुक्त रूप से होगा कार्य।
- पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
- समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने का लक्ष्य।


No comments:
Post a Comment