सोनम वांगचुक को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के आदेश
नई दिल्ली। सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। यह निर्देश उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो की याचिका पर मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खंडपीठ ने दिए।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने भी वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर सहमति जताई, हालांकि डिस्चार्ज को लेकर एक शर्त रखने की मांग की। अदालत ने सफदरजंग अस्पताल को निर्देश दिया कि अब तक हुई सभी जांच रिपोर्ट मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों को उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मेदांता अस्पताल को उनके उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक पैनल गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वांगचुक के इलाज के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट के ताजा आदेश को वांगचुक के लिए महत्वपूर्ण राहत माना जा रहा है।


No comments:
Post a Comment