उड़ीसा में करंट से मेरठ के युवक की मौत
मोबाइल टावर पर काम करते समय हादसा; घरवाले शव लेने रवाना
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव निवासी 30 वर्षीय साकिब की उड़ीसा के कटक में मोबाइल टावर पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई, जब वह टावर पर चढ़कर काम कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन शव लेने के लिए उड़ीसा रवाना हो गए हैं।
साकिब पिता मुमतियाज कटक में मोबाइल टावर लगाने का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह काम के दौरान उसे अचानक करंट लगा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही साकिब के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिवार के सदस्य तत्काल उड़ीसा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद साकिब का शव शनिवार तक नवाबगढ़ी गांव पहुंचने की संभावना है।


No comments:
Post a Comment