एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने मेरठ में खोली नई शाखा

निवेशकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक वित्तीय सेवाएं

मेरठ। एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एवं प्रौद्योगिकी आधारित वित्तीय सेवा संस्थान एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने मेरठ में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। कंपनी का कहना है कि यह विस्तार मेरठ की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और यहां के लोगों की बढ़ती निवेश संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

नई शाखा का उद्घाटन एचडीएफसी बैंक की गाजियाबाद जोनल हेड अंजू सूद ने किया। इस अवसर पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के सीओओ एवं पूर्णकालिक निदेशक आशीष राठी तथा नॉर्थ रीजन के रीजनल हेड वरुण मिश्रा भी मौजूद रहे।

आशीष राठी ने कहा कि मेरठ तेजी से विकसित हो रहा शहर है, जहां व्यवसायियों, पेशेवरों और युवाओं में निवेश के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नई शाखा केवल नेटवर्क विस्तार नहीं, बल्कि शहर के साथ कंपनी के दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि मेरठ उत्तर प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल है और यहां 40 हजार से अधिक एमएसएमई कार्यरत हैं। खेल सामग्री, वस्त्र, कैंची, वाद्य यंत्र और प्रिसिजन टूल्स जैसे उद्योगों के कारण यहां उद्यमियों की बड़ी संख्या है। साथ ही डॉक्टर, वेतनभोगी पेशेवर, युवा और पहली बार निवेश करने वाले लोग भी तेजी से वित्तीय बाजारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

कंपनी के अनुसार मेरठ में इक्विटी निवेशकों में लगभग 80 प्रतिशत की आयु 35 वर्ष से कम है, जबकि 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत से अधिक है। वहीं म्यूचुअल फंड जैसे निवेश विकल्पों में 26 से 35 वर्ष आयु वर्ग के निवेशकों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जो करियर के शुरुआती और मध्य चरण के पेशेवरों की बढ़ती निवेश रुचि को दर्शाती है।

आंकड़ों के अनुसार निवेश श्रेणी में करीब 79 प्रतिशत ग्राहक व्यवसायी हैं, जबकि इक्विटी सेगमेंट में निजी क्षेत्र के कर्मचारी, स्वरोजगार से जुड़े लोग और छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। इन्हीं विविध जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेरठ शाखा में अनुभवी रिलेशनशिप मैनेजरों की टीम तैनात की गई है, जो ग्राहकों को व्यक्तिगत निवेश परामर्श उपलब्ध कराएगी।

कंपनी ने बताया कि उसकी डिजिटल सेवाओं को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। एचडीएफसी स्काई ऐप के माध्यम से ग्राहक एक ही प्लेटफॉर्म पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, म्यूचुअल फंड, आईपीओ, ईटीएफ और अमेरिकी शेयरों में निवेश कर सकेंगे। ऐप में पेपरलेस अकाउंट ओपनिंग और रिसर्च आधारित स्टॉक सुझाव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts