गाजियाबाद में सात साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या
निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला अर्धनग्न शव, दो अरेस्ट
घर के बाहर खेलते वक्त उठा ले गए थे आरोपी
गाजियाबाद।गाजियाबाद में सात साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। देर रात करीब 1 बजे उसका शव एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में अर्धनग्न और खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची का सिर कुचला हुआ था, जबकि गले पर भी चोट के निशान थे।घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का केस दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला तो देर रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक बच्ची को निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की ओर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने बेसमेंट में तलाश की, जहां बच्ची का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे बच्ची के परिजन नंदग्राम थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और निर्माणाधीन मॉल में मजदूरी करते हैं। मॉल परिसर में ही उनका परिवार रहता है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर रात करीब 1 बजे डायल-112 पर बेसमेंट में शव मिलने की सूचना मिली।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने मॉल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में तीन युवक बच्ची को बेसमेंट की ओर ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद बेसमेंट की तलाशी ली गई, जहां बच्ची का शव मिला।
परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसका सिर कुचला हुआ था, गले पर खरोंच के निशान थे और शरीर से खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
बच्ची की मां ने बताया, "मेरी बेटी 7 साल की थी। वह शुक्रवार शाम से लापता थी। रात में उसकी लाश मिली। जब शव मिला, तब उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम किया।"
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद डीसीपी सिटी धवल जायसवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आरोपी बोले- नशे में किया था दुष्कर्म
डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। रात में दो आरोपियों को मॉल से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों मजदूर हैं और पास की दूसरी बिल्डिंग में काम करते हैं। उन्होंने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद बच्ची को बेसमेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।


No comments:
Post a Comment