के. एल. स्कूल का परिसर नौनीहालों की खिलखिलाहट से गूंजा
मेरठ। के एल इंटरनेशल स्कूल किंडरगार्टन विंग में ग्रीष्मावकाश के बाद फिर से बच्चों की खिलखिलाहट और चहल-पहल लौट आई।
रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे परिसर में नन्हें विद्यार्थियों के लिए संगीत, नृत्य, गेम और सामूहिक रंग भरने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों के भावनात्मक विकास के लिए कक्षा के बाहर विशेष पोस्टर लगाए गए, जहाँ बच्चों ने अपनी पसंद से ’हग’, ’हाई-फाइव’ या ’फिस्ट बम्प’ करके क्लास में एंट्री ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को तनावमुक्त और सकारात्मक माहौल देना है, जिससे वे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कर सकें।


No comments:
Post a Comment