नैनीताल के रिसॉर्ट में सेक्स रैकट चलता मिला

मेरठ के केमिकल कारोबारी ने बुलाई थी पार्टी, नेपाल-बंगाल से आईं थीं लड़कियां

मेरठ।नैनीताल के रामनगर में शनिवार देर रात सांवल्दे क्षेत्र में पुलिस ने एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा है। यहां पुलिस ने एक रिसॉर्ट में कथित अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 51 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को संरक्षण में लिया गया है।मौके से 10 महिलाएं मिली हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि इसका जनरल मैनेजर फरार है। इस पार्टी के लिए UP-नेपाल-बंगाल की लड़कियां बुलाई गई थीं।रविवार रात करीब 8 बजे एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मीडिया को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट को 4 से 5 जुलाई तक करीब 2.20 लाख रुपए में बुक किया गया था। पार्टी में यूपी, दिल्ली समेत बाहरी राज्यों से लोग पहुंचे थे।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में महिलाओं को बुलाकर पार्टी कराई जा रही है और अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।पुलिस टीम ने देर रात रिसॉर्ट में छापा मारा। वहां 51 पुरुष और एक किशोर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस के मुताबिक, पार्टी में शराब, नशा, अश्लील डांस और महिलाओं पर नोट उड़ाने जैसी गतिविधियां हो रही थीं।

मेरठ के कारोबारी ने कराई पार्टी- पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार, निवासी मेरठ, ने बताया कि वह कीटनाशक निर्माण कंपनी चलाता है। उसने कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की थी।

पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र ने करीब 10 दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क किया था। उसने शराब, महिलाओं और “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था करने को कहा था। आरोपी सुनील कुमार के जरिए राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10 हजार रुपए के हिसाब से व्यवस्था कराई।

 रजिस्टर में नहीं की गई एंट्री- जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं की एंट्री विजिटर रजिस्टर में न की जाए। पुलिस इसे साक्ष्य छिपाने की कोशिश मान रही है।

फरार जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रिसॉर्ट में कथित अनैतिक गतिविधियां और साक्ष्य छिपाने के प्रयास मिलने पर उसे सील कर दिया है।

 शराब, नकली नोट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद- पुलिस ने रिसॉर्ट से शराब की 3 पेटियां, बीयर की एक पेटी, 10 रुपए के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों का पुलिंदा, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।मोबाइल फोन में पार्टी के आयोजन, महिलाओं की फोटो और चैट से जुड़ी सामग्री मिली है। पुलिस ने डांस कार्यक्रम में इस्तेमाल म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स भी कब्जे में लिए हैं। 51 आरोपियों के खिलाफ केस- रामनगर कोतवाली में 51 आरोपियों और एक किशोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 और 6, पॉक्सो एक्ट की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारों की सूची में 31 आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इसके अलावा दिल्ली के 4 आरोपी, मेरठ का 1 आरोपी और एक विधि विवादित किशोर शामिल है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को कहां से लाया गया, इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है और रिसॉर्ट में पहले भी ऐसी पार्टियां हुईं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला है उमेंद्र

मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र है। उसके साथ करीम नगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेंद्र का मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जगहों में कीटनाशक और कृषि उपकरणों से जुड़ा कारोबार है।पुलिस के मुताबिक उसने कई प्रदेशों और विदेशों से युवतियों को पार्टी के लिए रिसॉर्ट में बुलाया था। मेरठ से उसने आनलाइन बुकिंग कराई थी। पूछताछ में उमेंद्र ने बताया कि उसकी बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भी कंपनी है जो कृषि से संबंधित उपकरण बनाती है।

बोला- इंटरटेनमेंट के लिए थी पार्टी

वह कंपनी से जुड़े लोगों को नैनीताल में मनोरंजन के उद्देश्य से लेकर गया था। उसने दस दिन पहले रामनगर आकर एकरॉन रिसार्ट में दो लाख 20 हजार रुपये भी जमा कराए थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि उमेंद्र नैनीताल में गलत गतिविधियों में पकड़ा गया है। मेरठ पुलिस से नैनीताल पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने इस रिसॉर्ट को सील कर दिया है। तमाम धाराओं में मुकदमा भी लिखा है।

कंपनी से जुड़े लोगों के लिए थी पार्टी

उमेंद्र ने बताया कि कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की गई थी। रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, युवतियों और अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था करने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक युवतियों की व्यवस्था कंपनी के कर्मी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से प्रति युवती 10 हजार रुपये में कराई गई थी।

महिलाओं पर उड़ाए जा रहे थे नोट

शुक्रवार देर रात एक सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्रोन रिजॉर्ट पर छापा मारा। यहां बाहरी राज्यों और विदेश से आईं 10 महिलाओं के साथ यूपी और दिल्ली से आए लोग बिना अनुमति शराब पार्टी करते मिले। डांस करतीं महिलाओं पर नोट उड़ाने के साथ ही अश्लील हरकतें की जा रही थीं।

इनमें एक किशोरी भी शामिल थी। पुलिस ने सभी 52 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। रिजॉर्ट के जीएम समेत सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 5 व 6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रजिस्टर में एंट्री के बिना हो रही थी पार्टी

पुलिस ने रिजॉर्ट के एंट्री रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान पता चला की रिजॉर्ट स्टाफ ने किसी भी व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री नहीं की। इस पर रिजॉर्ट को सील करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, दस-दस रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम, साउंड बॉक्स और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

इन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है

सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, ग्राम तिवारीपुर, बाराबंकी, 

रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह, ग्राम पिलथामा, अयोध्या, 

वीरेंद्र दुबे पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे, ग्राम बाबूरास, गोंडा, 

जीत बहादुर पुत्र सुखराम, ग्राम नीमामऊ, बाराबंकी, 

अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा, ग्राम महुरा कला, लखनऊ, 

आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम मलौली, बाराबंकी, 

आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, निवासी ग्राम जेठौती कुनियान, बाराबंकी, 

राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय, निवासी ग्राम मधवापुर, सिद्धार्थनगर, 

गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह, निवासी डीडीए एलआईजी फ्लैट्स, पॉकेट C-148, दिल्ली।

राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम, निवासी ग्राम मधेईपुर खांडेराई, गोंडा,

दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव, निवासी ग्राम सकरौर, पोस्ट मर्चोर, गोंडा, 

उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश, निवासी मुल्ताननगर, मेरठ, 

वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी, निवासी ग्राम बिरुहुनी, औरैया, 

सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व. केदार नाथ पांडे, निवासी ग्राम मठिया माफी, पोस्ट पत्थरहट, देवरिया,

जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद, निवासी ग्राम सेमरा, गोंडा, 

हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी, निवासी ग्राम सुंदरपुर, सुल्तानपुर, 

विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद, निवासी ग्राम अतरौलिया, आजमगढ़, 

सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ, निवासी ग्राम धानीपुर, गोंडा, 

ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी, निवासी ग्राम बभनान शुगर मिल, गोंडा, 

आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत, निवासी ग्राम उड़नवापुर, कानपुर देहात, 

राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता, निवासी करन बिहार, किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली

विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल, निवासी UA-120, प्रेमनगर II फेज, नागलोई, दिल्ली।

अरुण पुत्र रमेश, निवासी A-245, किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली-

मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम, निवासी गली नंबर 13, करीमनगर, मेरठ, 

ब्रजेश पुत्र सुनील, निवासी ग्राम गोपालपुर, बुलंदशहर,

सोहन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी सिरसा चौराहा, पीलीभीत, 

मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह, निवासी गोपालपुर, पीलीभीत, 

पवन सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम घुंगचाही, पीलीभीत,

अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह, निवासी मजहरा तालुका, महाराजपुर, पीलीभीत, 

गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह, निवासी गजरौला जब्ती, पीलीभीत, 

हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी सबलापुर, पूरनपुर, पीलीभीत, 

राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, निवासी अहमदनगर, लखीमपुर खीरी,

गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी मोहनपुर, शाहजहांपुर,

आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर, निवासी कुर्जी मार्ग, महमूदाबाद, सीतापुर, 

आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय, निवासी गली नंबर 02, सुभाष नगर, सीतापुर, 

प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह, निवासी वहदेवरा गलगांव, सीतापुर, 

राजेश कुमार पुत्र शिवपाल, निवासी मुंशीगंज, सीतापुर, 

देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश, निवासी मेहंदी टोला, खैराबाद, सीतापुर,

आलोक कुमार पुत्र जयसिंह, निवासी इस्लामपुर, पोस्ट अखेड़ा, बिजनौर, 

देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम अलीदासपुर मुबारक, पोस्ट खास, बिजनौर

राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य, निवासी रसूलपुर बाजेपुर, आजमगढ़, 

हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी बिरौनी, पोस्ट बिरोनी, औरैया,

सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति, निवासी मुस्तफाबाद, आजमगढ़,

मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद, निवासी कोटकिला, आजमगढ़, 

आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार, निवासी चनेदा, पोस्ट मीरपुर, आजमगढ़,

राजेश पुत्र गोविन्दराम, निवासी B-222, करन बिहार फेस थर्ड, किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 

अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम, निवासी मनजीत पट्टी, पोस्ट बीनापारा, आजमगढ़, 

हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह, निवासी ग्राम धूदुरी, आजमगढ़, 

अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी, निवासी बिरुनी, पोस्ट बिरूनी, औरैया, 

गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल, निवासी L-209, सेक्टर-12, प्रताप बिहार, गाजियाबाद, 

सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी बैरमनगर, रोडवेज बस अड्डे के पीछे, बिजनौर,

No comments:

Post a Comment

Popular Posts