यूपी-बिहार में 7 दिन तेज बारिश का अलर्ट

 देश के 60 प्रतिशत हिस्से में फिर बादल छाए
नई दिल्ली (एजेंसी)।देश के करीब 50-60 प्रतिशत हिस्से में फिर बादल छाए दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। यहां अगले 7 दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है।

वहीं ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना है।
जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बार बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने और कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts