कल से 4 जुलाई तक शहर के 29 कैन्द्रों पर हाेगी यूपीटीईटी की परीक्षा 

केंद्रों पर 50 हजार अभ्यर्थी देंगे पेपर, 15 से 25 पुलिसकर्मी हर केन्द्र पर तैनात रहेंगे

मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। तीन दिन चलने वाली इस परीक्षा में करीब 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने 29 परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।

जिले में 28 केंद्र शहरी और एक ग्रामीण क्षेत्र में बनाया गया है। हर केंद्र पर 15 से 25 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रशासन के अनुसार मेरठ में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 28 केंद्र शहर में और एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। परीक्षा में करीब 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 15 से 25 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया जाएगा।

दो पालियों में होगा पेपर

यूपीटीईटी की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश के दौरान सघन जांच होगी। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तीनों दिन लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts