टायर फटने से ब्रेजा कार खाई में गिरने से 3 युवकों की मौत 

सकौती ओवर ब्रिज के पास तड़के हुआ हादसा 

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस 

मेरठ।  थाना दौराला के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब सकौती ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर फटते ही कार कई पलटियां खाती हुई हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान तीसरे युवक ने दम तोड़ दिया। चौथा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार कार में चार युवक सवार थे। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। चौथे युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार मुजफ्फरनगर नंबर की है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चारों युवक मुजफ्फरनगर के रहने वाले हो सकते हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को कार से तीन मोबाइल फोन मिले हैं, लेकिन सभी फोन लॉक होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वाहन के पंजीकरण और अन्य तकनीकी माध्यमों से मृतकों व घायल की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चारों युवक कहां से आ रहे थे और किस स्थान के लिए निकले थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts