व्यापार बंधु की बैठक में उठीं 30 समस्याएं, छह का मौके पर निस्तारण

सीडीओ नूपुर गोयल ने लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देश

मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजन उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर मेरठ जितेंद्र कुमार रमन ने किया।

बैठक में व्यापारियों से संबंधित कुल 30 समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें से छह समस्याओं का मौके पर ही व्यापारी हित में निस्तारण कराया गया। वहीं, शेष लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता नगर निगम मेरठ, पुलिस अधीक्षक यातायात, मेरठ छावनी के कार्यकारी अधिकारी, ओईसी मेरठ कैंट, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, डीसीएमओ कार्यालय सीएमओ मेरठ, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, चीफ इंजीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ, सहायक परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यापार बंधु और व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts