क्लेम के समय भरोसेमंद साथी बना पॉलिसीबाजार, ₹3,016 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस क्लेम में की मदद

2018 से अब तक हजारों परिवारों को मुश्किल समय में मिली वित्तीय सहायता

मेरठ। इंश्योरेंस के वास्तविक उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पॉलिसीबाजार ने वर्ष 2018 से अब तक ₹3,016 करोड़ से अधिक के टर्म इंश्योरेंस क्लेम में ग्राहकों की सहायता की है। आर्थिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण साधनों में शामिल होने के बावजूद भारत में टर्म इंश्योरेंस की पहुंच अभी भी सीमित है। कम जागरूकता और क्लेम सेटलमेंट को लेकर चिंताएं इसके व्यापक इस्तेमाल में प्रमुख बाधाओं में शामिल हैं। ऐसे में यह उपलब्धि टर्म इंश्योरेंस के प्रति ग्राहकों के भरोसे और डिजिटल माध्यम से मिलने वाली क्लेम सहायता की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।

पीबी फिनटेक के ज्वाइंट ग्रुप सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा, "टर्म इंश्योरेंस किसी परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय उत्पादों में से एक है, लेकिन अक्सर इसके महत्व को कम करके आंका जाता है। इंश्योरेंस की वास्तविक कीमत उस समय सामने आती है, जब जरूरत के वक्त परिवार को क्लेम की राशि मिलती है, न कि केवल पॉलिसी खरीदते समय। ₹3,000 करोड़ से अधिक के क्लेम में सहायता करना सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह उन हजारों परिवारों की कहानी है, जिन्हें जीवन के सबसे कठिन दौर में वित्तीय सहायता मिली। हम टेक्नोलॉजी, समर्पित मानवीय सहायता और अपने इंश्योरर पार्टनर्स के साथ मिलकर क्लेम प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि टेक्नोलॉजी आधारित इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म परिवारों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन समय में क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इंश्योरेंस पार्टनर्स के साथ मिलकर पॉलिसीबाजार क्लेम प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक संवेदनशील बनाने पर काम कर रहा है।

कंपनी की क्लेम सहायता व्यवस्था के पीछे टेक्नोलॉजी आधारित इकोसिस्टम काम करता है। इसमें एपीआई, एआई-संचालित वर्कफ्लो और रियल-टाइम डेटा इंटीग्रेशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे क्लेम प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रक्रिया पूरी होने में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलती है।

पॉलिसीबाजार की समर्पित क्लेम सपोर्ट सेवा 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 601 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह नेटवर्क देशभर में व्यवस्थित और तकनीक-सक्षम क्लेम सहायता की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts