कांवड़ यात्रा के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार, 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम

लखनऊ। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) यात्रा अवधि में अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा, जबकि प्रदेशभर में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम बसों के संचालन और यात्री सुविधाओं की निगरानी करेंगे।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत प्रमुख शहरों के लिए भी आवश्यकता के अनुरूप बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी।

सरकार ने सभी बस अड्डों पर पेयजल, स्वच्छता, प्रतीक्षालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बस चालकों की नियमित ब्रेथ एनालाइजर जांच कराकर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts